-कोरोना संक्रमित 10 मरीजों की गई जान
- 251 मरीजों ने जीती कोरोनावायरस से जंग
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शहर व आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को कोरोनावायरस के मामलों में जहा बड़ी राहत देखने को मिली थी, वहीं रविवार को एक बार फिर से नए मामलों में बढ़ोतरी देखी गई। जिला प्रशासन द्वारा मिले आकड़ों के मुताबिक रविवार को सिलीगुड़ी और आसपास के क्षेत्रों में कोरोना वायरस के आए 188 मामले सामने आए। इनमें सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में 107 मामले सामने आए हैं।
जबकि सिलीगुड़ी महकमा के माटीगाड़ा प्रखंड में 50 , नक्सलबाड़ी प्रखंड में 15, फासीदेवा प्रखंड में 11, खोरीबारी प्रखंड में तीन तथा सिलीगुड़ी से सटे सुकना में कोरोना के 12 मामले सामने आए हैं। इस तरह से पिछले 13 दिनों में सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में कोरोनावायरस 1478 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं रविवार को 253 मरीजों ने कोरोना से जंग भी जीत ली है। कोरोनावायरस के मामलों के बावजूद मौत का भी सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को 10 मरीजों की मौत हुई। इस तरह से पिछले 13 दिनों में उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल तथा शहर के विभिन्न नìसग होम मिलाकर 88 मरीजों की मौत हो चुकी है।
उल्लेखनीय है कि सिलीगुड़ी व आसपास के क्षेत्रों में कोरोना के मामलों में कमी देखी जा रही है। पिछले 45 दिनों में बीते रविवार को पहली बार सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में सबसे कम 64 मामले दर्ज किए गए थे, जिससे इस बीमारी से जल्द छुटकारा मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन देखा जा रहा है कि धीरे-धीरे फिर से मामले बढ़ने लगे हैं।
वहीं पिछले महीने मई की बात करें, तो मई महीने में कोरोना ने अपना सारा रिकार्ड तोड़ दिया था। मई महीने में सिलीगुड़ी व आसपास के क्षेत्रों में कोरोनावायरस के लगभग 15 हजार मामले सामने आए थे। जबकि 338 मरीजों की मौत कोरोना के संक्रमण से हुई थी। इस दौरान आठ हजार से ज्यादा मरीज कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त भी हुए थे।






न्यूज़
मरीज
अस्पताल
दवाएँ
बाजार
पुलिस












a