संसू. मिरिक : परिवेश स्वच्छ रखने से ही पर्यावरण सुरक्षित रह सकता है। इसी उदेश्य से रविवार को अपने गांव घर व आसपास के इलाकों को गंदगी मुक्त मुक्त रखने के उदेश्य से फुवागढी कोठीधुरा गांव के सचेत नागरिकों ने सक्रियता के साथ सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में सिलीगुडी मिरिक राज्य मार्ग -12 के तहत फुवागड़ी कोठीधुरा गांव के निकट सडक के किनारे बागान की ओर से रेन फारेस्ट से कूड़ा दान बनाया गया था । उक्त कूड़ादान बनाने के बाद सड़क किनारे लम्बे समय से कूड़ा कचरा उठाकर उचित ढंग से निस्तारण करने की दिशा में बागान प्रबंधन पक्ष की ओर से कोई ठोस पहल नही की गई । स्थानीय नागरिकों द्वारा बार बार कहने पर भी बागान प्रबंधन पक्ष ने उक्त संबंध में उदासीन बना रहा। मगर अपना आसपास का परिवेश स्वच्छ रखना अपना ही परम कर्तव्य समझकर कूडा दान में जमा कचरा , प्लास्टिक पॉलिथिन व अन्य त्याज्य पदार्थ को रविवार को गांव के सचेत नागरिकों ने हटाकर साफ सुथरा किया। सचेत नागरिकों के पक्ष में मोहन भारती ने सड़क के किनारे कूड़ा दान बनाने के बाद वहां पर जमा कचरा को उचित ढंग से व्यवस्थापन करने के लिए बागान प्रबंधन पक्ष को ठोस पहल करनी चाहिए। भारती ने स्वच्छ परिवेश स्वस्थ समाज निर्माण के लिए स्वच्छता पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत पर जोर दिया है।

(फोटो: फुवागढी कोठीधुरा गांव के निकट सडक किनारे फेंके गए कचरे की सफाई करते गांव के सचेत नागरिक )

----------------------

दो युवा लेफ्टिनेट बने,पहाड़ का किया नाम रोशन

संसू. मिरिक: दाíजलिंग और कालिम्पोंग जिले के दो सुपुत्रने पहाडका नाम रोशन किया है ।जानकारी के मुताबिक , कालिम्पोंग के गोरुबथान मिशनहिल चाय बागान के पुत्र विवेक छेत्री भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त हुई है। गोरुबथान मिशनहिल चाय बागान निवासी बिमल छेत्री और बिनु छेत्री के ज्येष्ठ सुपुत्र विवेक ने कम उम्र मे ही लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त होकर गांव जिले और देश का नाम रोशन किया वहीं दाíजलिंग जिले के रिम्बिक गांव निवासी सत्यजित राई ( साम्पांग)ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट अधिकारी का ओहदा हासिल किया है । उन्होंने भी रिम्बिक क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन दोनो युवाओं की सफलता पर दाíजलिंग पहाड़वासियों ने बधाई और शुभकामना दी है।

(फोटो: लेफ्टिनेंट विवेक छेत्री और फोटो - लेफ्टिनेंट सत्यजीत राई)

---------------

लाकडाउन में पशुपति फाटक बाजार वीरान

संसू.मिरिक: राज्य सरकार द्वारा जारी लाकडाउन के दौरान भारत और नेपाल के सीमवर्ती पशुपति फाटक बाजार वीरान नजर आया। विगत एक माह से यह बाजार सुनसान नजर आ रहा है । पर्यटकों की हमेशा भीड़ भाड़ रहनेवाले अन्तरराष्ट्रीय नाका बाजार क्षेत्र की सभी दुकानें बंद हैं जब कि लोगों का सामान्य आवागमन भी पूरी तरह से ठप है। कोविड महामारी के चलते बंद रहे नेपाल में स्थित पशुपति नगर भी पूरी तरह प्रभावित है। दोनो तरफ के बाजार की वीरान तस्वीर से स्पष्ट होता है कि महामारी ने दोनो क्षेत्र को पूरी तरह से प्रभावित किया् है। यहां के पर्यटन के पर निर्भर व्यवसायी होटल लाज संचालक लाकडाउन खुलने की प्रतीक्षा में हैं। स्थानीय व्यवसायियों का लघु व्यवसाय ठप होने से विगत एक माह से आíथक तंगी झेल रही है। भारत और नेपाल की ओर से निगरानी का सिलसिला भी प्रशासन की से तेज किया गया है।

(फोटो: वीरान पड़ा भारत नेपाल के सीमावर्ती पशुपतिफाटक क्षेत्र )