Mahindra 475 DI XP Plus का सटीक हाइड्रोलिक सिस्टम कैसे करता है काम, आलू के उस्ताद से जानें
Publish Date:Wed Mar 10 11:52:31 UTC 2021Author:
अत्याधुनिक इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन नमूना ट्रैक्टर हाइड्रोलिक सिस्टम आलू के किसानों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह खेती से जुड़े लगभग सभी कार्यो को आसानी से कर सकता है। हाइड्रोलिक सिस्टम का मूल उद्देश्य तरल गतिकी के जरिए ट्रैक्टर से विभिन्न कार्यों को सरलता से करवाना होता है। यह कृषि कार्यों में दक्षता लाने के साथ-साथ उत्पादकता को बढ़ाने में बहुत ही मदद करता है। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ट्रैक्टर में लगा हर हाइड्रोलिक सिस्टम सटीक हो। आलू की सटीक प्लांटेशन और खुदाई के लिए सटीक हाइड्रोलिक सिस्टम का होना बहुत जरूरी है, जो कि Mahindra 475 DI XP Plus ट्रैक्टर्स में है। हाइड्रोलिक सिस्टम कैसे काम करता है आलू के उस्ताद से जानें।


