मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्सकोरोना वायरस एक जानलेवा वायरस है। यह इंसान को काफी आसानी से संक्रमित कर सकता है। यह एक तरह का RNA वायरस है, जो शरीर में प्रवेश करने के बाद लगातार फैलता है। इसके संक्रमण से सामान्य सर्दी-जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ और न्यूमोनिया जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह मनुष्यों के साथ मवेशियों, सूअरों, मुर्गियों, कुत्तों, बिल्लियों और जंगली जानवरों को भी संक्रमित कर सकता है।
कोरोना का संक्रमण अधिकांश मामलों में खांसी, छींक, संक्रमित चीजों को छूने आदि से फैलता है। यह संक्रमण लार, चुंबन या फिर बर्तन शेयर करने से भी हो सकता है। यह संक्रमण फेफड़ों को संक्रमित करता है, इसलिए खांसते वक्त मुंह से निकले वाली बूंदें सामने मौजूद व्यक्ति को संक्रमित कर सकती हैं।
इस वायरस से संक्रमित होने के कई दिनों बाद इसके लक्षण दिखने शुरू होते हैं। कोरोना वायरस के मरीज़ों में आम तौर पर ज़ुकाम, खांसी, गले में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, बुखार जैसे शुरुआती लक्षण दिखाई देते हैं। समय पर इलाज नहीं होने से निमोनिया भी हो सकता है।
सावधानियां ही आपको कोरोना वायरस संक्रमण से बचा सकती हैं। सभी के लिए मास्क पहनना बेहद ज़रूरी है। खास तौर पर दूसरी लहर के दौरान एक्सपर्ट्स डबल मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं। N95 मास्क एक अच्छी क्वालिटी का मास्क होता है, इसीलिए इसे कपड़े या सर्जिकल मास्क से बेहतर माना जाता है।
कोरोना वायरस के संक्रमण का दायरा 6 मीटर है, इसलिए अगर आप किसी से 6 मीटर की दूरी बनाकर मिलते हैं, तो आपको डरने की ज़रूरत नहीं है।
ऐसी ख़बरें बिल्कुल बेबुनियाद हैं, जिनमें बताया जाता है कि अल्कोहल लेने से कोरोना वायरस ख़त्म हो जाता है। इसका सिर्फ और सिर्फ सेनिटाइज़र के रूप में इस्तेमाल ही फायदेमंद है।
कोरोना वायरस नॉन वेज खाने से नहीं फैलता है, बल्कि ऐसी अफवाह फैलाई जा रही है कि नॉन वेज से संक्रमण का ख़तरा बढ़ जाता है। हां, इस बात का ध्यान रखना ज़रूरी है कि मांस अच्छी तरह पका हो। ज़्यादातर इंफेक्शन कच्चा मांस खाने से होता है।
यह वायरस सिंगापुर जैसे गर्म देशों में भी फैल रहा है, वहीं इटली और साउथ कोरिया जैसे ठंडे देशों में भी इसका कहर है। हां, सर्दी में यह वायरस ज़्यादा समय तक रह सकता है, लेकिन अगर हम अपनी तरफ से इंफेक्शन को रोकने के सभी तरीके अपनाते हैं, तो हम सुरक्षित रह सकते हैं।
भारत सहित दुनियाभर में कोरोना वायरस की वैक्सीन आ चुकी है। जहां तक दवा की बात है तो डीआरडीओ की कोविड रोधी दवा 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) को हाल ही में इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी भी मिल गई है।
लगातार दूसरे दिन सक्रिय मामलों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 41383 मामले सामने आए हैं जिसके चलते कुल संक्रमित लोगों की संख्या 31257720 हो गई है।
कुशीनगर के 83 टीकाकरण केंद्रों पर लगी रही भीड़ जनपद में यह पहली बार हुआ है जब एक दिन में 20525 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया।
टीका लगवाने पहुंचे लोगों को केंद्रों से मिल रही निराशा कोरोनारोधी टीका के लिए अधिकांश केंद्रों पर हंगामा
मुजफ्फरनगर जेएनएन। सीएमओ डा. एमएस फौजदार ने बताया कि आज जनपद में गरुवार को 11939 लोगों क
इंडोनेशिया में जब एक कोरोना पीड़ित व्यक्ति को शहर छोड़ने से मना किया गया तो उसने एक अलग ही तरीका निकाल लिया। इस शख्स ने अपनी पत्नी का रूप धर कर हवाई यात्रा की। इसके लिए उसने अपनी बीवी के नाम से घरेलू उड़ान का टिकट खरीदा।
पोस्ट कोविड लक्षणों से भर्ती हुए मरीजों में हार्ट फेल्योर से 40 फीसद की मौतें हुई हैं। इसके अलावा हार्ट अटैक से 14 और हृदय के अनियमित गति (एरीदीमिया) से चलने से 40 फीसद मौतें हुईं। ये तथ्य आइजीआइएमएस के कार्डियोलाजी विभाग के...
गुरुवार को प्रदेश में वैक्सीन लगाने के लिए 4949 टीकाकरण केंद्र बनाए गए और 7.22 लाख लोगों को टीके लगाए गए। पिछले महीने जून में आठ हजार तक केंद्र बनाए जा रहे थे। जून में एक करोड़ वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य तय किया गया था।
कोरोना के कम होते मामलों के बीच अब डेंगू ने दून में दस्तक दे दी है। शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती 80 वर्षीय एक बुजुर्ग में डेंगू की पुष्टि हुई है। प्रदेश में इस साल डेंगू का यह पहला मामला है।
Kumbh Coronavirus Test Fraud कुंभ कोरोना टेस्टिंग फर्जीवाड़े में एसआइटी ने भिवानी (हरियाणा) के एक लैब संचालक को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में यह पहली गिरफ्तारी है। पुलिस ने अदालत से आरोपित का तीन का रिमांड भी हासिल कर लिया।
Uttarakhand Coronavirus Cases Update उत्तराखंड में कोरोना के दैनिक मामले फिर बढ़ने लगे हैं। यह कहीं न कहीं चिंता का विषय है। गुरुवार को प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 56 नए मामले आए हैं जबकि दो संक्रमित मरीजों की मौत हुई ...









