मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्सकोरोना वायरस एक जानलेवा वायरस है। यह इंसान को काफी आसानी से संक्रमित कर सकता है। यह एक तरह का RNA वायरस है, जो शरीर में प्रवेश करने के बाद लगातार फैलता है। इसके संक्रमण से सामान्य सर्दी-जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ और न्यूमोनिया जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह मनुष्यों के साथ मवेशियों, सूअरों, मुर्गियों, कुत्तों, बिल्लियों और जंगली जानवरों को भी संक्रमित कर सकता है।
कोरोना का संक्रमण अधिकांश मामलों में खांसी, छींक, संक्रमित चीजों को छूने आदि से फैलता है। यह संक्रमण लार, चुंबन या फिर बर्तन शेयर करने से भी हो सकता है। यह संक्रमण फेफड़ों को संक्रमित करता है, इसलिए खांसते वक्त मुंह से निकले वाली बूंदें सामने मौजूद व्यक्ति को संक्रमित कर सकती हैं।
इस वायरस से संक्रमित होने के कई दिनों बाद इसके लक्षण दिखने शुरू होते हैं। कोरोना वायरस के मरीज़ों में आम तौर पर ज़ुकाम, खांसी, गले में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, बुखार जैसे शुरुआती लक्षण दिखाई देते हैं। समय पर इलाज नहीं होने से निमोनिया भी हो सकता है।
सावधानियां ही आपको कोरोना वायरस संक्रमण से बचा सकती हैं। सभी के लिए मास्क पहनना बेहद ज़रूरी है। खास तौर पर दूसरी लहर के दौरान एक्सपर्ट्स डबल मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं। N95 मास्क एक अच्छी क्वालिटी का मास्क होता है, इसीलिए इसे कपड़े या सर्जिकल मास्क से बेहतर माना जाता है।
कोरोना वायरस के संक्रमण का दायरा 6 मीटर है, इसलिए अगर आप किसी से 6 मीटर की दूरी बनाकर मिलते हैं, तो आपको डरने की ज़रूरत नहीं है।
ऐसी ख़बरें बिल्कुल बेबुनियाद हैं, जिनमें बताया जाता है कि अल्कोहल लेने से कोरोना वायरस ख़त्म हो जाता है। इसका सिर्फ और सिर्फ सेनिटाइज़र के रूप में इस्तेमाल ही फायदेमंद है।
कोरोना वायरस नॉन वेज खाने से नहीं फैलता है, बल्कि ऐसी अफवाह फैलाई जा रही है कि नॉन वेज से संक्रमण का ख़तरा बढ़ जाता है। हां, इस बात का ध्यान रखना ज़रूरी है कि मांस अच्छी तरह पका हो। ज़्यादातर इंफेक्शन कच्चा मांस खाने से होता है।
यह वायरस सिंगापुर जैसे गर्म देशों में भी फैल रहा है, वहीं इटली और साउथ कोरिया जैसे ठंडे देशों में भी इसका कहर है। हां, सर्दी में यह वायरस ज़्यादा समय तक रह सकता है, लेकिन अगर हम अपनी तरफ से इंफेक्शन को रोकने के सभी तरीके अपनाते हैं, तो हम सुरक्षित रह सकते हैं।
भारत सहित दुनियाभर में कोरोना वायरस की वैक्सीन आ चुकी है। जहां तक दवा की बात है तो डीआरडीओ की कोविड रोधी दवा 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) को हाल ही में इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी भी मिल गई है।
Jharkhand News कोरोना संक्रमण की तीसरी संभावित लहर आने वाली है। ऐसे में अपने साथ अपने परिवार का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। कोरोना संक्रमण से लड़ने में शरीर की बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी मददगार साबित हुई है।
ब्रिटेन में कोरोना वायरस के मामलों में फिर से तेजी आ रही है। बीते 24 घंटे में यहां कोरोना संक्रमण के करीब 40 हजार मामले सामने आए हैं। ब्रिटेन में हाल ही में लॉकडाउन से जुड़ी पाबंदियों को हटाया गया है। यहां केस बढ़ने लगे हैं।
कश्मीर संभाग में भी बांडीपोरा कुलगाम शोपियां गांदरबल और पुलवामा जिलों में किसी भी अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। सभी अस्पतालों में अब अन्य बीमारियों से जूझ रहे मरीजों का इलाज हो रहा है। रूटीन में होने वाली सर्जरी भी चल...
Delhi Metro Pink Line News त्रिलोकपुरी-मयूर विहार पॉकेट एक के बीच पिंक लाइन के नवनिर्मित हिस्से पर शुक्रवार को सुरक्षा मानकों की जांच होगी। मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) मेट्रो ट्रैक सिग्नल सिस्टम इत्यादि की तकनीकी जां...
जालंधर के सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में कोरोना का कोई भी गंभीर मरीज वेंटीलेटर पर नही है। जिले में कोरोना के 15 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन है और 72 मरीज होम आईसोलेशन में है। इसके साथ ही सरकारी वगैर सरकारी अस्पतालों में ...
Tokyo Olympics 2020 का उद्घाटन 23 जुलाई को होना है लेकिन इससे पहले 22 जुलाई को टोक्यो में करीब 2 हजार कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं जो कि जनवरी 2021 के बाद से टोक्यो में सबसे ज्यादा मामले हैं।
हिसार में कोरोना केस रोजाना 5 के नीचे ही मिल रहे हैं। जिले में गुरुवार को कोरोना संक्रमण का एक मामला मिला रिकवरी रेट 97.86 फीसद पहुंच गया है। हिसार में एक्टिव केस भी कई दिनों से 25 के आसपास बने हैं।
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि प्रभावित इलाकों में बीमारी के खिलाफ मच्छरों के लिए फॉगिंग जैसी गतिविधियां तेज की जाएंगी। इसके लिए एक सूक्ष्म योजना विकसित की गई है और रेक्टर नियंत्रण गतिविधियों को तेज करने और फॉग...
उन्होंने बताया कि एअर इंडिया को कर्मचारी संघों से कोविड-19 प्रभावित कर्मचारियों को उचित मुआवजा और अन्य फायदा देने के लिए कई रीप्रेजेंटेशन प्राप्त हुए हैं। कंपनी की ओर से कोविड-19 प्रभावित कर्मचारियों या परिवारों की देखभाल के ...
लगातार नमूनों की जांच के बाद नए कोरोना संक्रमित रोगी सामने नहीं आ रहे हैं। सात दिन के बाद गुरुवार को कटघर थाना क्षेत्र का युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। मुरादाबाद जिले में 15 जुलाई को एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया था।









