मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्सकोरोना वायरस एक जानलेवा वायरस है। यह इंसान को काफी आसानी से संक्रमित कर सकता है। यह एक तरह का RNA वायरस है, जो शरीर में प्रवेश करने के बाद लगातार फैलता है। इसके संक्रमण से सामान्य सर्दी-जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ और न्यूमोनिया जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह मनुष्यों के साथ मवेशियों, सूअरों, मुर्गियों, कुत्तों, बिल्लियों और जंगली जानवरों को भी संक्रमित कर सकता है।
कोरोना का संक्रमण अधिकांश मामलों में खांसी, छींक, संक्रमित चीजों को छूने आदि से फैलता है। यह संक्रमण लार, चुंबन या फिर बर्तन शेयर करने से भी हो सकता है। यह संक्रमण फेफड़ों को संक्रमित करता है, इसलिए खांसते वक्त मुंह से निकले वाली बूंदें सामने मौजूद व्यक्ति को संक्रमित कर सकती हैं।
इस वायरस से संक्रमित होने के कई दिनों बाद इसके लक्षण दिखने शुरू होते हैं। कोरोना वायरस के मरीज़ों में आम तौर पर ज़ुकाम, खांसी, गले में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, बुखार जैसे शुरुआती लक्षण दिखाई देते हैं। समय पर इलाज नहीं होने से निमोनिया भी हो सकता है।
सावधानियां ही आपको कोरोना वायरस संक्रमण से बचा सकती हैं। सभी के लिए मास्क पहनना बेहद ज़रूरी है। खास तौर पर दूसरी लहर के दौरान एक्सपर्ट्स डबल मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं। N95 मास्क एक अच्छी क्वालिटी का मास्क होता है, इसीलिए इसे कपड़े या सर्जिकल मास्क से बेहतर माना जाता है।
कोरोना वायरस के संक्रमण का दायरा 6 मीटर है, इसलिए अगर आप किसी से 6 मीटर की दूरी बनाकर मिलते हैं, तो आपको डरने की ज़रूरत नहीं है।
ऐसी ख़बरें बिल्कुल बेबुनियाद हैं, जिनमें बताया जाता है कि अल्कोहल लेने से कोरोना वायरस ख़त्म हो जाता है। इसका सिर्फ और सिर्फ सेनिटाइज़र के रूप में इस्तेमाल ही फायदेमंद है।
कोरोना वायरस नॉन वेज खाने से नहीं फैलता है, बल्कि ऐसी अफवाह फैलाई जा रही है कि नॉन वेज से संक्रमण का ख़तरा बढ़ जाता है। हां, इस बात का ध्यान रखना ज़रूरी है कि मांस अच्छी तरह पका हो। ज़्यादातर इंफेक्शन कच्चा मांस खाने से होता है।
यह वायरस सिंगापुर जैसे गर्म देशों में भी फैल रहा है, वहीं इटली और साउथ कोरिया जैसे ठंडे देशों में भी इसका कहर है। हां, सर्दी में यह वायरस ज़्यादा समय तक रह सकता है, लेकिन अगर हम अपनी तरफ से इंफेक्शन को रोकने के सभी तरीके अपनाते हैं, तो हम सुरक्षित रह सकते हैं।
भारत सहित दुनियाभर में कोरोना वायरस की वैक्सीन आ चुकी है। जहां तक दवा की बात है तो डीआरडीओ की कोविड रोधी दवा 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) को हाल ही में इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी भी मिल गई है।
बच्चों में पोस्ट कोविड बीमारियों की शुरुआत बुखार से हो रही है। कई दिन बुखार बना रहता है। दवाओं से बुखार कम तो होता है लेकिन खत्म नहीं होता। इसके बाद अन्य लक्षण बढऩे लगते हैं। सबसे ज्यादा प्रभाव बचे के हृदय पर पड़ रहा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 41383 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 507 लोगों की मौत हो गई है और इन 24 घंटों में 38652 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं।
Pilibhit Coronavirus News यूपी के पीलीभीत में कोरोना संक्रमण लगभग थम चुका था लेकिन जनपद में अर्से बाद तीन नए कोरोना केस मिलने से खलबली मच गई है। जिन लोगों में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई हैं वे तीनों युवा हैं।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में पहली बार गोरखपुर में एक भी संक्रमित केस नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी रिपोर्ट में शहर व ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना से कोई संक्रमित नहीं मिला। हालांकि जिले में कोरोना के ...
AGRA Unlock News Update ताजनगरी में सरकारी आंकड़ों में बुधवार को शून्य मौत दर्ज हुई थी। बुधवार को रिपोर्ट हुआ है एक नया केस। एक्टिव केस 28 पर पहुंचे। कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 25720 पर पहुंचा। मौत का आंकड़ा 456 पर पहुं...
जमशेदपुर शहर में गुरुवार से नियमित कोरोना टीकाकरण फिर से शुरू हो गया है। 19 केंद्रों पर उम्र 45 से अधिक वालों को कोविशील्ड की दूसरी डोज मिल रही है। 15 वॉक इन तथा चार केंद्र पर ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के माध्यम से टीका दिया जाएगा।...
Norovirus vs Coronavirus नोरोवायरस अत्यधिक संक्रामक वायरस का एक समूह है जो उल्टी और दस्त का कारण बनता है। इसे विंटर वॉमिटिंग बग भी कहा जाता है। नोरोवायरस से संक्रमित लोग अरबों वायरस कणों को फैला सकते हैं लेकिन उनमें से कुछ ही...
Kangra Coronavirus Updates कांगड़ा में कोविड-19 को लेकर सुखद स्थिति यह है कि बीते 24 घंटे में महज दो ही कोविड-19 संक्रमित मामले आए हैं जबकि दो लोग ठीक हुए हैं। अभी तक तक जिला में सबसे कम 136 सक्रिय मामले हैं। इन लोगों को उपचा...
गुरुद्वारा नाका हिंडोला में चल रहा टीकाकरण। गुरुद्वारे में पोस्ट काेविड की मदद के लिए हर रविवार को विशेष शिविर लगाया जाएगा। वहीं लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रवक्ता सतपाल सिंह मीत ने बताया कि 13 जून से गुरुद्वारे में वै...
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को लोकभवन में आयोजित बैठक में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की। उन्हें बताया गया कि पिछले चौबीस घंटों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 70 नए मामले सामने आए हैं। इसी अवधि में 155 संक्रमित व्यक्तियों...









