राउरकेला, जागरण संवाददाता। सुंदरगढ़ आदिवासी विकास सहकारिता निगम (टीडीसीसी) के प्रबंधक जयप्रकाश महंती को विजिलेंस टीम ने बुधवार की सुबह 19 लाख रुपये नकदी के साथ मनसीकानी टोल गेट पर उस समय दबोच लिया जब वह सरकारी वाहन से सुंदरगढ़ से झारसुगुड़ा के लिए निकला था। यहां से उसे इंटरसिटी एक्सप्रेस से भुवनेश्वर जाना था।
विजिलेंस विभाग की ओर उसे हिरासत लिया गया है, साथ ही सुंदगरढ़ स्थित कार्यालय, सरकरी आवास, भुवनेश्वर स्थित आवास पर छापेमारी की गई। सुंदरगढ़ विजिलेंस इंस्पेक्टर सुधांशु शेखर पुजारी ने बताया कि टीडीसीसी का प्रबंधक जयप्रकाश महंती कार्यालय को उपलब्ध कराये गए सरकारी बोलेरो जीप से नकद लेकर भुवनेश्वर जाने की सूचना मिलने के बाद टीम की ओर से उसका पीछा किया गया।
मनसीकानी एलएंडटी टोल गेट में रुकने के दौरान उसे पकड़ लिया गया। वाहन में 19 लाख रुपये नकद थे। पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण हिरासत में लिया गया है। उसके पास से झारसुगुड़ासे भुवनेश्वर तक के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस का टिकट भी मिला है। इतनी बड़ी राशि कहां से निकाली है एवं किसके लिए ले जा रहा था यह पता नहीं चल सका है। विजिलेंस की ओर से सुंदरगढ़ स्थित टीडीसीसी के कार्यायल, प्रबंधक जयप्रकाश महंती के सरकारी आवास तथा भुवनेश्वर स्थित आवास पर भी छापेमारी की गयी। इसमें कई सुराग हाथ लगे हैं। जांच जारी होने के कारण उन्हें इसके विभिन्न कारण स्पष्ट करने में असमर्थता जतायी।
दूसरी ओर जयप्रकाश महंती का कहना है कि कुछ राशि कार्यालय के कलेक्शन के हैं जबकि कुछ अपने एकाउंट से निकाले हैं। सरकारी राशि बैंक में जमा करने के बजाय साथ लेकर भुवनेश्वर जाने तथा अपनी राशि किस काम में इसे लगाने के संबंध में पूछे जाने पर उसने कोई जवाब देने से मना कर दिया। विजिलेंस टीम के द्वारा हिरासत में लेने के साथ ही इसकी छानबीन शुरु की गई है।






न्यूज़
मरीज
अस्पताल
दवाएँ
बाजार
पुलिस












a