कटक, जागरण संवाददाता। मानसून की पहली बारिश शनिवार को कटक में हुई है। शनिवार अपराह्न को होने वाली इस बारिश के चलते कटक शहर के विभिन्न इलाकों में जल जमाव की स्थिति देखने को मिली है। शहर के विभिन्न जगहों पर जल जमाव देखने को मिला जबकि शहर के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घर के अंदर पानी घुस गया। इस साल कटक शहर के विभिन्न नालियों से कीचड़ की सफाई का कार्य सही तरह से ना होने हेतु इस तरह की स्थिति पैदा होने का आरोप शहर के लोग ला रहे हैं। शनिवार अपराह्न 4:30 से 5 तक आधा घंटा बारिश हुई जिसके चलते कटक शहर के कई इलाका लबालब हो गए।

कटक के पट्टापुल, मकराबाग साही, बदामबाड़ी, तुलसीपुर आदि इलाकों में घंटों तक पानी की जमावड़ा देखने को मिला। केवल बड़ी नालियों से नहीं बल्कि गली मोहल्ले में मौजूद छोटे-छोटे नालियों से भी इस साल कीचड़ निकालने का कार्य सही तरह से ना होने की बात कह रहे हैं शहर के चली इलाकों में रहने वाले लोग। हर साल की भांति इस साल भी शहर के निचले इलाकों से बारिश का जल निष्कासन करने के लिए पंप सेट भी लगाया गया है। लेकिन  वह पंप सेट सही समय पर ना चलाने हेतु, घंटों पानी की जमावड़ा देखने को मिल रहा है। यह आरोप सहर के निचले इलाकों में रहने वाले लोग लगा रहे हैं।

ठीक उसी तरह रेवेंशॉ विश्वविद्यालय परिसर में रहने वाले कर्मचारियों के घर में भी बारिश का पानी घुस गया। वहां पर मौजूद नालियों की सफाई ठीक तरह से ना होने हेतु पानी निष्कासन नहीं हो पा रहा है और ऐसी स्थिति उपजी है। यह बात वहां रहने वाले लोग गण माध्यम को सूचित किया है।