कटक, जागरण संवाददाता। कटक जोबरा बैराज के ऊपर से शुक्रवार अपराह्न को एक दंपत्ति महानदी में छलांग लगाकर खुदकुशी करने की प्रयास किया लेकिन ऐन मौके पर वहां पर मौजूद मछुआरे पानी में छलांग लगाकर उन्हें बचाने में कामयाब हो गए। पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते यह दंपत्ति के इस तरह का निर्णय लेने की बात सामने आयी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार अपराह्न 5:30 बजे यह दंपत्ति अचानक जोब्रा पुल के ऊपर पहुंचे और वहां दोनों में कुछ तू-तू, मैं-मैं हुई और देखते ही देखते सबसे पहले पत्नी ने महानदी के पानी में छलांग लगाई। बाद में पति ने भी पानी के अंदर छलांग लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। दोनों को स्थानीय मछुआरों ने पानी से निकाल लिया बाद में जगतपुर थाना पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी और कर्मचारी मौके पर पहुंच कर उन्हें नदी के अंदर से बाहर करने निकले। फिर उन्हें इलाज के लिए कटक बड़ा मेडिकल में भर्ती करवा दिया गया। दोनों की हालत बेहतर होने की सूचना मिली है।
प्राप्त सूचना के मुताबिक, मधुपटना कल्याणी नगर इलाके की स्वागतिका मोहंती वर्ष 2020 मई महीना में कहीं चली गई थी। गुमशुदगी के बारे में परिवार वाले मधुपटना थाने में एतला दर्ज की थी। घर से भागकर स्वागतिका ने केंद्रपाड़ा जिला निकिरेई गांव के 35 साल के युवक राकेश साहू के साथ शादी रचाई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। स्वागतिका कटक के एक निजी अस्पताल में नर्स की तौर पर कार्य करती थी। दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और जिसके चलते अपराह्न को यह घटना घटी। बहरहाल जगतपुर थाना पुलिस इस घटना की अधिक जांच पड़ताल में जुटी हुई है।






न्यूज़
मरीज
अस्पताल
दवाएँ
बाजार
पुलिस












a