नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। वीडियो में एक व्यक्ति ने जिस तरह से कोबरा को पकड़ने की कोशिश की है। वह जोखिम भरा है। इस हरकत से व्यक्ति की जीवन में परेशानी आ सकती थी। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सांप को पकड़ने की कोशिश कर रहा है।

इस दौरान व्यक्ति एक डंडे से सांप को कंट्रोल करने की कोशिश करता है। तभी सांप डंक मारने के लिए जंप मारता है। यह देख सभी लोग आश्चर्य में पड़ जाते हैं। इसके बाद व्यक्ति डंडे से फिर सांप को पकड़कर दूर ले जाने लगता है। हालांकि, सांप बड़ा होने के चलते संभालना मुश्किल हो जाता है। एक सेकेंड के लिए व्यक्ति रुकता है। इसके बाद वह व्यक्ति कुछ ऐसा करता है कि जिसे देख सभी लोग आश्चर्य में पड़ जाते हैं। वह व्यक्ति अपनी लुंगी को फैलाता है और सांप को लुंगी में रख लेता है। यह देख सभी लोग सकते में आ जाते हैं। हालांकि, इस तरह सांप पकड़ने की कोशिश बिल्कुल न करें। यह जानलेवा और खतरनाक साबित हो सकता है।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 7 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, तकरीबन 1 हजार लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर कुछ लोगों ने व्यक्ति की जमकर तारीफ की है। एक यूजर पंकज ने लिखा है-गजब। एक अन्य यूजर ने लिखा है-इन हरकतों की वजह से कई सांप अपनी जान गंवा बैठते हैं। एक अन्य यूजर मनीष ने लिखा है-लुंगी में पुंगी।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है।

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप