नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में व्यक्ति ने अजीबोगरीब ढंग से योग और एक्सरसाइज की है, जो काबिलेतारीफ है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति मोटर गैराज के सामने अपनी योग प्रतिभा को प्रदर्शित कर रहा है। इस क्रम में वह सबसे पहले पैर को उल्टाकर कार की गियर की तरह बनाकर पैर को 360 डिग्री में घुमा देता है। इसके बाद वह अपने दोनों कोहनी को उल्टी दिशा से छू कर दिखाता है। फिर एक हाथ को पीछे ले जाकर पहने पैंट को पकड़कर दिखाता है।

ऐसा करना सामान्य लोगों के लिए मुश्किल है, लेकिन वह आसानी से यह सब कर ले रहा है। सबसे हैरतअंगज योग तो उस समय देखने को मिलता है। जब व्यक्ति बैठकर अपने एक पैर से पहने टोपी को उतारकर हवा में लहरा देता है। फिर पहन भी लेता है। इस पोज में व्यक्ति कुछ पल के लिए रुकता है। यह देख सभी हंसने लगते हैं। वीडियो में व्यक्ति ने कई अजीबोगरीब स्टेप्स किए हैं, जिसे देख लोग व्यक्ति को जूनियर रामदेव बाबा बता रहे हैं। वीडियो देख ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति अफ्रीका महादेश के किसी देश का है।

इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- अफ्रीका का बाबा रामदेव। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 1 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने पसंद कर रीट्वीट किया है, तो कुछ लोगों ने कमेंट कर व्यक्ति की प्रतिभा की जमकर तारीफ की है।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Rupin Sharma IPS से ली गई है।

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप