नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आधुनिक समय में वीकेंड गेटवे ट्रेंडिंग में है। खासकर यूरोप के देशों में यह अधिक पॉपुलर हुआ है। आजकल भारत में भी वीकेंड गेटवे का ट्रेंड महानगरों में है। इसके लिए देश में कई वीकेंड गेटवे डेस्टिनेशन्स हैं। जहां पर्यटक वीकेंड हॉलिडे सेलिब्रेट करने जाते हैं। खासकर लॉन्ग ड्राइव कर इन जगहों पर जाने का मजा ही अलग होता है। अगर आपको इन वीकेंड गेटवे के बारे में नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-
तमिलनाडु
तमिलनाडु अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। तमिलनाडु में महाबलीपुरम और पुलिकट वीकेंड गेटवे के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन्स हैं। इसके अलावा, पर्यटक केरल भी वीकेंड गेटवे के लिए जाते हैं।
केरल
केरल अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। हनीमून हो या फिर बेबीमून। हर मौसम में पर्यटक केरल की खूबसूरती देखने आते हैं। यहां पर कई दर्शनीय स्थल हैं। इसके लिए बड़ी संख्या में पर्यटक केरल आते हैं। पर्यटक वीकेंड गेटवे के लिए मुन्नार जाते हैं।
पश्चिम बंगाल
बंगाल वीकेंड गेटवे के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां मुर्शिदाबाद और बांकुरा वीकेंड हॉलिडे के लिए बेहतर जगह हैं। कोरोना काल से पहले काफी संख्या में पर्यटक पश्चिम बंगाल आते थे।
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है। यहां से आप हिमालय का दीदार कर सकते हैं। एडवेंचर के शौक़ीन पर्यटक काफी संख्या में हिमचाल प्रदेश आते हैं। खासकर मनाली से लेह की रोड ट्रिप वीकेंड गेटवे के परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं।
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश को देश का दिल कहा जाता है। पर्यटकों के लिए मध्य प्रदेश हॉट स्पॉट है। पर्यटक वीकेंड गेटवे के लिए पंचमढ़ी जाते हैं। पंचमढ़ी को सतपुरा पहाड़ियों की रानी से पुकारा जाता है।
उत्तराखंड
देवों की भूमि उत्तराखंड पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। हर साल काफी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड आते हैं। इस राज्य में कई वीकेंड हॉलिडे डेस्टिनेशन्स हैं। जहां पर्यटक वीकेंड गेटवे का लुत्फ़ उठाते हैं। खासकर अल्मोड़ा और मुनस्यारी सबसे खूबसूरत वीकेंड गेटवे हैं।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप



















a